प्रसपा लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से भेंटकर चन्दौली के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने उनसे की पार्टी संगठन की चर्चा

प्रसपा लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से भेंटकर चन्दौली के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने उनसे की पार्टी संगठन की चर्चा

Hindi Samachar- लखनऊ

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से भेंटकर चन्दौली के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने उनके समक्ष पार्टी संगठन पर चर्चा किया।
शिवपाल सिंह यादव भेंट करते हुए बैजनाथ व अन्य

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से पार्टी कार्यालय में भेंटकर चन्दौली के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने उनके समक्ष जनपद की समस्याओं व पार्टी संगठन की सक्रियता सहित मजबूती पर चर्चा किया।
पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने बातचीत में कहा कि वे संगठन से लोगों को जोड़ने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में लगातर बैठकें भी हो रही हैं। 

फिर भी पार्टी संगठन के कार्यों तथा उसे जन- जन से जोड़ने के लिए चन्दौली में जिला कमेटी को आवश्यक निर्देश की जरूरत पर बल दिया।  उन्होंने संगठन के भीतर चल रहे मौजूदा गतिविधियों पर भी चर्चा किया।  

प्रसपा लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इनकी बातें काफी गौर से सुनी व चन्दौली संगठन के बाबत जानकारी भी ली। साथ ही कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए। भेंट वार्ता के दौरान इनके साथ जनपद के आधा दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।

👉👻दोस्तों, आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।