सोनभद्र में एम्बुलेंस-102 सेवा ने कितनों की मदद की और कइयों की बचाई जिंदगी

Hindi Samachar- सोनभद्र

 एम्बुलेंस-102 सेवा ने कितनों की मदद की और कइयों की जिंदगी बचाई है। यह सब हो सका है, इससे जुड़े कुशल व सजग कर्मियों की वजह से। हर कोई इन कर्मचारियों की बड़ाई करते नहीं थकता है।

कुशल व सजग कर्मियों की वजह से सरकारी एम्बुलेंस सेवा की बढ़ रही लोकप्रियता

एम्बुलेंस सेवा-102 से अस्पताल ले जाते कर्मचारी

राबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। जनपद में एम्बुलेंस -102 सेवा ने कितनों की मदद की और कईयों की जिंदगी बचाई है। यह सब हो सका है, इससे जुड़े कर्मियों की वजह से। हर कोई कर्मचारियों की बड़ाई करते नहीं थकता है।

आज ही ले लीजिए एंबुलेंस में ही एक महिला को डिलीवरी हो गई। यह संभव हो सका कर्मचारियों की सजगता व सहायत से। अब जच्चा-बच्चा दोनों सकुशल है। ऐसा हुआ उन कर्मियों के अनुभव की वजह से। 

इस तरह से ऐसे ही कर्मियों के सामने हर रोज दिक्कतें आती है और वे आसानी से हल भी कर लेते हैं। गर्भवती महिलाओं की दिक्कतों से सम्बंधित इन्हें अच्छा अनुभव व जानकारी भी है।

जनपद में मारकुंडी के रामजी, सोहन, दिवाकर, धनंजय कहते हैं कि एंबुलेंस की मदद से ही उनके परिवार की जिंदगी बच पाई है। इन कर्मियों की जितनी भी सराहना की जाए बहुत कम है।

 इनकी मानें तो सरकार की एंबुलेंस सेवा 102 नहीं होती तो परिवार को नया जीवन नहीं मिल पाता। एम्बुलेंस 102 के कर्मचारी एक फोन करते ही समय से उपलब्ध हो जाते हैं। 

यहां के श्याम सुंदर कहते हैं कि यह सेवा गरीबों ही नहीं सबके लिए सुलभ और सस्ता है। बस जरूरत है इस पर विश्वास करने की। यह सेवा समय से उपलब्ध हो  जाता है। 

मुझे इस सेवा पर भरोसा था, ज्योहीं पत्नी को दर्द महसूस हुआ बस एक फोन किया और एम्बुलेंस कर्मी घर से उठाकर अस्पताल तक पहुंचा दिए। यह सब कुशल कर्मियों के चलते ही
हुआ।

👉👼दोस्तों, आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।