जीआरपी कांस्टेबल सहित छह की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

जीआरपी कांस्टेबल सहित छह की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

Purvanchal News Print

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त परिणाम में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिनमें से 02 महिला तथा 04 पुरूष हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।

फाइल फोटो, सांकेतिक

Hindi Samachar- चन्दौली। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त परिणाम में 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिनमें से 02 महिला तथा 04 पुरूष हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। 



जीआरपी कांस्टेबल भी हुआ कोरोना

इनमें से 01 जी.आर.पी. कान्स्टेबल, 01 किसान, 02 गृहणी व 01 लेबर से संबंधित है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः चन्दौली ब्लाक के 01, नियामताबाद के 02, डी.डी.यू. नगर 01 व सकलडीहा के 02 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। 

कोविड जांच के 1337 नमूने किये गए संग्रहित

जनपद में कोविड जाॅच हेतु आज कुल 1337 नमूने संग्रहित किये गए। आज 7 व्यक्ति स्वस्थ्य हुए है। 
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 4791 केस व इनमें एक्टिव केस की संख्या 69 है। 4662 स्वस्थ्य हो चुके हैं व अब तक कुल 60 मृत्यु हो चुकी है।

..... (रिपोर्ट- अभय शंकर)


👉👱दोस्तों, आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।