Purvanchal News Print
कांग्रेस संगठन सृजन पार्ट-2 के चंदौली जनपद के विधानसभा सकलडीहा के ब्लाक चहनियां के चकिया बिहारी मिश्र गांव में न्याय पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
Hindi Samachar, चहनियां/चन्दौली। कांग्रेस संगठन सृजन पार्ट-2 के चंदौली जनपद के विधानसभा सकलडीहा के ब्लाक चहनियां के चकिया बिहारी मिश्र में न्याय पंचायत स्तरीय की बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह प्रभारी बाजी राव खाडे, प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी सरिता पटेल व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने संबोधित किया। बैठक में कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई।
इस मौके वक्ताओं ने कहा कि किसानों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को पूरा समर्थन देते हुए कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। कांग्रेस द्वारा किए गए विकास के कार्यो की तुलना अन्य सरकारों के कार्यो से जनता को अवगत कराने की रणनीति तय की गई।
कार्यक्रम में नारायण मूर्ति ओझा, रामानंद यादव, दया राम पटेल, दीना नाथ मिश्रा, गीता सिंह, ध्रुव मिश्रा प्रिंस, गुलाब राम प्रदीप मिश्रा, आजाद, कन्हैया मौर्या, दया राम कवि, मुनीर खा आदि लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राजकिशोर सिंह व संचालन जिला महासचिव व विधानसभा प्रभारी सकलडीहा अरुण द्विवेदी ने किया।
....(रिपोर्ट-उदय कुमार राय)