जनमोर्चा गंवई राजनीति में जिला पंचायत, ग्राम प्रधानी चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों का करेगा विरोध-सीमा सिंह

जनमोर्चा गंवई राजनीति में जिला पंचायत, ग्राम प्रधानी चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों का करेगा विरोध-सीमा सिंह

Hindi Samachar- Uttar-Pradesh

पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महिला आंदोलन प्रभारी सीमा सिंह ने कहा कि जनमोर्चा गंवाई राजनीति में राजनीतिक दलों के हस्तक्षेप का खुलकर विरोध करेगा।



राष्ट्रीय महिला आंदोलन प्रभारी सीमा सिंह

● पंचायत इलेक्शन को लेकर शीघ्र 21 सदस्यीय कमेटी की होगी घोषणा

Breaking News,  वाराणासी। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महिला आंदोलन प्रभारी सीमा सिंह ने कहा कि जनमोर्चा गंवाई राजनीति में राजनीतिक दलों के हस्तक्षेप का खुलकर विरोध करेगा।

 जनमोर्चा ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल जिला पंचायत, ग्राम प्रधानी, बीडीसी के चुनाव में प्रत्याशियों को उतारकर गांव के आपसी भाईचारा और विकास को भेदभाव पूर्णबनाने पर तुले हुए हैं। यह गंवई राजनीति पहले से अधिक रक्त रंजित हो जाएगी इससे हम सभी को सचेत होने की जरूरत है।

 श्रीमती सिंह ने कहा कि जनमोर्चा इस बार उत्तर प्रदेश  पंचायती राज व्यवस्था के चुनाव में उन प्रत्याशियों का पूर्ण समर्थन करेगा जो इन राजनीतिक दलों से इतर निर्दल चुनाव लड़ेंगें। उन्हें अपना समर्थन देगा।

 महिला आंदोलन की प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवंश पूर्वांचली ने जनमोर्चा पंचायत चुनाव को लेकर 21 सदस्यीय कमेटी गठित करने के निर्देश राष्ट्रीय महासचिव संगठन एड पवन कुमार सिंह को दे दी है। 

श्रीमती सिंह ने कहा कि जनमोर्चा पंचायत चुनाव को पृथक पूर्वांचल राज्य से जोड़ते हुए मतदाताओं के सामने जाएगा और पूर्वांचल के 74 सालों की बदहाली का पर्दाफाश करते हुए राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के लिए एक चुनौती बनते हुए चुनाव समीकरण को बदलने का प्रयास करेगा। इसके लिए गांव-गांव पदयात्रा निकाला जाएगा।

रिपोर्ट-विशाल कुमार

👉👺दोस्तों, आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।