Purvanchal News Print
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका का युवाओं ने केक काटकर धूमधाम से जन्मदिन मनाया

राष्ट्रीय प्रवक्ता का जन्मदिन मनाते युवा वर्ग

Breaking News, कमालपुर/चन्दौली। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका का युवाओं ने केक काटकर धूमधाम से जन्मदिन मनाया। उनके दीर्घायु होने के लिए युवाओं ने ईश्वर से प्रार्थना किया।
युवाओं ने अपने बड़े भाई को राजनीति का प्रेरणास्रोत मानते हुए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आवाहन किया।
छात्र नेता पियूष यादव ने कहा कि युवाओं को सपा से जोड़ने का सारा श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका है। उनकी अगुवाई में आज युवा तेजी से पार्टी के दामन को पकड़ने का काम कर रहे है।
देश की राजनीति में युवाओं का अहम योगदान है।जब जब युवा राजनीति में अपना सहभागिता करते है।तब तब देश की राजनीति करवट बदलने का काम करता है।
बड़े भाई मनोज सिंह काका ने युवाओं को राजनीति में लाने लाकर देश को नई दिशा व दशा देने का काम किया है।
इस मौके पर अजीत यादव, विवेक यादव(वीरू) सोहराब अली, पुत्तुल यादव, राज सिंह यादव, विकास यादव, नीरज, गणेश दादा, अभिषेक, रोशन आदि रहे।
👉👻 दोस्तों, आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।