श्री गुरु रविदास मंदिर का अशोगा गांव में किया गया शिलान्यास

श्री गुरु रविदास मंदिर का अशोगा गांव में किया गया शिलान्यास

Hindi Durgawati Samachar

 ग्राम अशोगा में विश्व गुरु संत शिरोमणि रविदास महाराज जी के मंदिर का शिलान्यास मुख्य अतिथि श्री राम अवतार राम पूर्व प्रमुख सह अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन बिहार प्रदेश संगठन सचिव द्वारा किया गया।

ब्रेकिंग न्यूज़दुर्गावती (कैमूर)। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अशोगा में विश्व गुरु संत शिरोमणि रविदास महाराज जी के मंदिर का शिलान्यास मुख्य अतिथि श्री राम अवतार राम पूर्व प्रमुख सह अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन बिहार प्रदेश संगठन सचिव के द्वारा  किया गया।

 विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन कैमूर जिला महासचिव सरोज कुमार एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बक्सर सुशील कुमार कुशवाहा तथा वर्तमान जिला पार्षद प्रमोद सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने मंदिर का शिलान्यास और उद्घाटन किया और कहा कि हम गुरु रविदास मंदिर का निर्माण कराएंगे।

 और दलितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे। दलित बस्तियों में काम किया है और करेंगे। रविदास मंदिर निर्माण के शिलान्यास के उपलक्ष में उक्त गांव में भव्य प्रोग्राम किया गया।




जहां कई वक्ताओं ने संत शिरोमणि रविदास महाराज के विचार को जनता के बीच रखने का काम किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया और मिशन का गीत और संगीत गाकर गुरु रविदास जी के जीवन पर चर्चा की गई। 

कार्यक्रम का अध्यक्षता राजेश कुमार एवं संचालन कर्ता सुशील कुमार के द्वारा किया गया। जहां व्यवस्थापक सत्येंद्र कुमार एवं अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन कैमूर जिला प्रवक्ता संतोष कुमार के साथ सभी ग्रामीणों के मेहनत से शिलान्यास एवं गीत संगीत का कार्यक्रम सफल रहा।

 मौके पर आनंद सिंह पूर्व जिला पार्षद मिशन गायक महेंद्र गुरु जी गायक शिवचरण दीवाना गायक पप्पू लहरी गायक मंटू कुमार कार्यालय सचिव अखिलेश कुमार मीडिया प्रभारी विनोद कुमार कुडारी धाम के अध्यक्ष जंग बहादुर राम घूरेलाल पहलवान मखंचू राम राम सेवक राम अशोक राम पूर्व मुखिया ग्राम पंचायत मनिहारी के दिनेश राम एवं वर्तमान अवरहिया ग्राम पंचायत के मुखिया राजू बिंद एवं ग्राम आशोगा कमेटी के सदस्य शिवनारायण राम शंभू राम लालमोहन राम पप्पू राम संजय राम कामेश्वर राम केदार राम आदि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-संजय मल्होत्रा

दोस्तों, 👉 आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।