प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का केक काटकर धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का केक काटकर धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

Hindi Samachar, चन्दौली

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कैम्प कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवपाल यादव का केक काटकर धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया।

 शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन मनाते हुए लोग

Breaking News, अलीनगर/चन्दौली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कैम्प कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल 
सिंह यादव का केक काटकर धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर उन्हें दीर्घायु होने की मंगलमय कामना की गई। 

पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव संघर्षों के प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने हमेशा किसानों नौजवानों बेरोजगारों,छात्र, गरीब लोगों की मदद की। 

अपने शासनकाल में विकास की नदियां बहा दी, जो आज भी गंगा नदी पर कई पुलों का निर्माण करवाया, जिससे आज जनमानस को काम करने में सुविधा हो रही है। 


शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन हर साल  पार्टी समर्थक व उनके शुभ चिंतक बसंत पंचमी के दिन ही मनाते हैं। इस बार कार्यक्रम में पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवंश पूर्वांचली विशेष रूप से उपस्थित थे। 

जन्मदिन समारोह के अवसर पर सुमन सिंह, विशाल पटेल, तिलकधारी, रीता यादव, श्रद्धा सिंह, अंजुम परवीन, अंजू वर्मा, प्रियांशु जायसवाल, जमील अहमद आदि लोग उपस्थित थे।
दोस्तों, 👉 आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।