चंदौली: बरहनी ब्लॉक के अनूप सिंह बने प्रधानसंघ के अध्यक्ष

चंदौली: बरहनी ब्लॉक के अनूप सिंह बने प्रधानसंघ के अध्यक्ष

 राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम संगठन के जिलाध्यक्ष पवन सिंह ने रविवार को घोसवा प्रधान अनूप सिंह को प्रमाण पत्र देकर बरहनी प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष बनाया है। 

फोटो -घोसवा गांव में अनूप  सिंह प्रधान को बरहनी ब्लॉक अध्यक्ष का प्रमाण पत्र देते प्रधानसंघ जिलाध्यक्ष पवन सिंह।

धीना/चंदौली। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम संगठन के जिलाध्यक्ष पवन सिंह ने रविवार को घोसवा प्रधान अनूप सिंह को प्रमाण पत्र देकर बरहनी प्रधानसंघ ब्लॉक अध्यक्ष बनाया।

मौके पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत व प्रधानों की लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया। इस पर बरहनी ब्लॉक के प्रधानों ने ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सिंह को बधाई बधाई देने का काम किया।

घोसवा गांव में अनूप सिंह ने पिछले कार्यकाल में चहुमुखी विकास करने से काफी चर्चा में रहे।इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पुनः प्रधान सीट पर कब्जा जमाने का काम किया।

बीते कार्यकाल में प्रधानों के समस्याओं को दूर करवाने में काफी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया था।इससे राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पवन सिंह ने घोसवा ग्राम प्रधान को प्रमाण पत्र देकर बरहनी ब्लॉक प्रधानसंघ अध्यक्ष बनाने का किया।

इससे बरहनी ब्लॉक के प्रधानों में खुशी हो गई।नवनियुक्त बरहनी ब्लॉक प्रधानसंघ अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि संगठन ने हमें जो जिम्मेदारी दी है।उसको ईमानदारी पूर्वक निभाने का काम करूंगा।प्रधानों के हित के लिए हमेशा सँघर्ष करने को तैयार रहूंगा।

संगठन की मजबूती के लिए कर सम्भव कार्य किया जाएगा।इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह, पारसनाथ सिंह, अभय शंकर सावरे, रामदुलारे यादव, रमेश प्रताप सिंह, शुभम सिंह, चंद्रजीत प्रजापति, रामकृत पासवान, रामबली माली आदि रहे।