सकलडीहा कस्बा में करेंट प्रवाहित विद्युत तार टूटा, बड़ा हादसा टला

सकलडीहा कस्बा में करेंट प्रवाहित विद्युत तार टूटा, बड़ा हादसा टला

तहसील मुख्यालय कस्बा सकलडीहा में आज सुबह आठ बजे के करीब करेंट प्रवाहित विद्युत तार के टूट जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। 

बिजली का तार जोड़ते विद्युत कर्मी

सकलडीहा/ चन्दौली। तहसील मुख्यालय कस्बा सकलडीहा में आज सुबह आठ बजे के करीब करेंट प्रवाहित विद्युत तार के टूट जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। कुछ घंटे बाद ही बिजली विभाग टूटे तारों को जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दिया। इस तरह की आए दिन हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है।

यहां आलम यह है कि सकलडीहा बाजार के मुख्य मार्ग व गलियों सहित सिरेहूपुर व नागेपुर में गड़े जर्जर खम्भों पर लगे विद्युत विभाग के तार दौड़ रहे हैं। 

आज सुबह बिजली का तार अचानक टूट कर गिर गया। उस समय लोगों की आवाजाही अधिक रही।

 संयोग रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। करेंट धारा प्रवाहित बिजली के तार टूटने की खबर लगते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया, तत्काल लोगों ने मोबाइल फोन से इसकी सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए। 

बाजार वासियों का आरोप है कि सकलडीहा बाजार में सड़कों के किनारे लगे खंभे काफी पुराने हो गए हैं, इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। 

पीजी कालेज सकलडीहा के महताब अली ने ततपरता दिखाते हुए फौरन जाकर मौके पर रोकथाम करके सैकड़ो लोगों की जान बचाई । 

यहाँ मौजूद लोगों में  पीजी कॉलेज के पूर्व उपाध्यछ ,इम्तियाज अहमद , डबलू ,अरविंद यादव ,सरफराज  व महताब आदि शामिल रहे।