समाजवादी नेता व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्वर्गीय गंजी प्रसाद के 24 वां पुण्यतिथि चकिया तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। वहीं उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
![]() |
प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए सपाई, फोटो-पीएनपी |
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने इनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गरीबों मजलूमो की सेवा करना इनका परम कर्तव्य था।
अंग्रेजों की लड़ाई में देश को आजाद करने में अहम भूमिका निभाने वाले इन्होंने निरंतर जनता के दुख दर्द में शामिल होकर उनकी आवाज को बुलंद करने का काम किया करते थे। ऐसे महान पुरुष से हम लोगों को सीख लेने की जरूरत है।
इन्होंने राजनीति में हमेशा बड़ा दिल करके पक्ष विपक्ष के भेदभाव को मिटाकर एक धागे में पिरोने का काम निस्वार्थ भाव से किया करते थे।
सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने इनके मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर इनके बताएं रास्ते व पदचिन्हों पर चलने की नसीहत दी।
कहा कि ऐसे महान पुरुष जो अपना जीवन समाज के लिए न्योछावर कर दिया। ऐसे महान पुरुष हमारे बीच नहीं है। बावजूद इसके अपने पहचान छोड़ गए हैं। जिसको हमारे यहां आने वाली पीढ़ी भी युगों-युगों तक याद करेगी।
इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबू लाल यादव, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, सयूस के पूर्व जिला अध्यक्ष चकरू यादव ,खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव, प्रदीप यादव,नयाब अहमद रिंकू, जलालुद्दीन, नफीस अहमद, प्रेम नाथ तिवारी, विजय मिश्रा, बंसराज पासवान, प्रधान उमाशंकर यादव, राम जन्म बागी एडवोकेट, सुदामा यादव,भैयालाल प्रधान, विक्की प्रधान, निरंजन यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।