पढ़े पूरी खबर.....कहां? दुल्हन ने अपनी शादी में स्टेज पर की हर्ष फायरिंग

पढ़े पूरी खबर.....कहां? दुल्हन ने अपनी शादी में स्टेज पर की हर्ष फायरिंग

प्रतापगढ़ में दुल्हन ने अपनी शादी में चाचा के रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग किया, पुलिस ने मुक़दन दर्ज की है।



प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक नई नवेली दुल्हन ने स्टेज पर अपनी शादी में दूल्हे का हाथ पकड़कर अपने बाएं हाथ से हर्ष फायरिंग की है।

 उस समय अफरातफरी मच गया। यहां का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस हर्ष फायरिंग करने के दौरान रूपा पांडे ने अपने चाचा की लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की थी।

 जब यह मामला तूल पकड़ा तो प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाने की पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाली दुल्हन के विरुद्ध स्वतः संज्ञान लिया , साथ ही उस दुल्हन के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 इस हर्ष फायरिंग की खूब चर्चा हो रही है। उसका वीडियो लोग देख रहे हैं। बता दें कि हर्ष फायरिंग से कई बार घटनाएं हो जाती है। इस पर कानूनन रोक भी है।