भाजपा विधायक ने कई क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

भाजपा विधायक ने कई क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

सार
भाजपा विधायक सुशील सिंह ने नरवन के अमड़ा, असना व जलालपुर गेंहू क्रय केंद्र का निरीक्षण कर सचिवों को कई कड़े निर्देश दिए।

क्रय केंद्र की पड़ताल करते विधायक सुशील सिंह, फोटो-pnp

विस्तार

सैयदराजा/चन्दौली। भाजपा विधायक सुशील सिंह ने शनिवार को नरवन के अमड़ा, असना व जलालपुर गेंहू क्रय केंद्र का निरीक्षण कर सचिव को आवश्यक निर्देश दिया।

मौके पर असना व जलालपुर क्रय केंद्र पर गेंहू खरीद में धीमी गति होने पर हिदायत दिया कि किसानों के गेंहू खरीद में लापरवाही पर कत्तई छोड़ा नहीं जाएगा।

किसानों से कहा कि गेंहू खरीद में कोई समस्या होने पर तत्काल हमें सूचना देने का काम करें।

इन दिनों सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों के गेंहू की खरीद हो रही है।सचिव के मनमानी से किसानों के गेंहू की खरीद नहीं हो पा रही है।क्रय केंद्रों पर बोरे की कमी जगह की कमी बताकर सचिव किसान को परेशान कर रहे है।

किसानों की समस्या को देखते हुए सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह ने नरवन तीन क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।

इसमें अमड़ा, असना व जलालपुर क्रय केंद्र शामिल रहा। जांच में अमड़ा क्रय केंद्र पर दो तराजू लगाकर 700 कुंतल की खरीद हुई थी।

असना व जलालपुर में धीमी गति से गेंहू खरीद होने पर नाराजगी जताया।वही अधिकारियों से मोबाइल से वार्ता कर गेंहू खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया।

इस मौके पर मृत्युंजय सिंह दीपू, पवन सिंह, तेजू पासवान, मुन्ना पांडेय, लाला सिंह, ऋषभ सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शंकर सिंह आदि रहे।