kaimur: दुर्गावती में 15 किलो गांजा के साथ यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक बरामद

kaimur: दुर्गावती में 15 किलो गांजा के साथ यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक बरामद

 सार

दुर्गावती थाना के राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन सड़क पर ग्राम भेड़िया मोड़ के समीप पुलिस ने  15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। 

बरामद गांजा के साथ दो तस्कर, फोटो-pnp

विस्तार

दुर्गावती (कैमूर)। बिहार स्टेट के कैमूर जनपद के दुर्गवाती थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन सड़क पर ग्राम भेड़िया मोड़ के समीप शनिवार की देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की है।

  जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष संजय कुमार को गुप्त सूचना मिली की एक बाइक सवार गांजा की खेप लेकर बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहा हैं।

पुलिस को सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन सड़क पर थाना क्षेत्र के भेड़िया मोड़ के पास पुलिस पहुंच गई और थोड़े ही देर बाद बिहार से उत्तर प्रदेश की तरह तेज गति से एक बाइक आते हुए दिखाई दी।

गाड़ी रोकने के इशारे पर भागने लगे  तस्कर

 जिस पर दो लोग सवार थे, पुलिस ने जब बाइक को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार दुर्गावती की तरफ भागने लगे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। बाइक संख्या एच आर 26सी डब्ल्यू 8859 बाइक की जब पुलिस ने तलाशी ली तो प्लास्टिक की बोरी में 15 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस को तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद, यूपी के निकले तस्कर

 पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक सहित दोनों तस्वीरों को गिरफ्तार कर थाने ले आई पकड़े गए। तस्कर अछैवर सिंह पिता स्वर्गीय बिहारी सिंह ग्राम फचकरी, थाना मेजा जिला इलाहाबाद और दूसरा रामभवन ठाकुर पिता सरजू ठाकुर ग्राम जोकहाई,थाना कोराव जिला इलाहाबाद यूपी के निवासी बताए गए हैं।

 थाना प्रभारी को मिली थी गुप्त सूचना

थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर भेड़िया मोड़ के पास 15 किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जप्त किया गया है, आगे की कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेजा जा रहा है।

संवाद सहयोगी:संजय मल्होत्रा