नवनियुक्त जिला कल्याण पदाधिकारी को विकास मित्रों ने बुके देकर किया स्वागत

नवनियुक्त जिला कल्याण पदाधिकारी को विकास मित्रों ने बुके देकर किया स्वागत

 कटिहार जिला से स्थानांतरित कल्याण पदाधिकारी को कैमूर जिले में पहुंचने पर नवनियुक्त पदाधिकारी ललन ऋषि का विकास मित्रों ने भव्य स्वागत किया। 


नवनियुक्त पदाधिकारी को महापुरुषों की प्रतिमा देकर स्वागत करते हुए विकास मित्र, फोटो-pnp

भभुआ (कैमूर)। बिहार सरकार के द्वारा कटिहार जिला के कल्याण पदाधिकारी को कैमूर जिला में रवि कुमार सिन्हा की जगह पर पद स्थापित किया है। इनके यहाँ पहुंचने पर विकास मित्र संघ जिला इकाई के द्वारा नवनियुक्त जिला कल्याण पदाधिकारी ललन ऋषि का भव्य स्वागत किया गया। 

 संविधान निर्माता डा0 भीम राव अम्बेडकर साहब , दशरथ माझीं, तथागत गौतम बुद्ध एवं संत शिरोमणि रविदास महाराज जी के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर महापुरुषों की प्रतिमा एवं  बुके दी गई। 

बता दें कि पूर्व जिला कल्याण पदाधिकारी रवि कुमार सिन्हा का कोरोना की चपेट में आने से निधन हो गया था, तब से जिला कल्याण पदाधिकारी की कुर्सी खाली पड़ी हुई थी। जिसको देखते हुए यहाँ नया अधिकारी भेजा गया। 

जिला कल्याण पदाधिकारी को बुके देते हुए, फोटो-pnp

विकास मित्रों के अभिनंदन के बाद जिला कल्याण पदाधिकारी ने विकास अपने संबोधन में कहा कि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति से संबंधित सभी योजनाओं को विकास मित्र के द्वारा निचले पैदान तक पहुंचाने का निर्देश दिया है। 

नवनियुक्त जिला कल्याण पदाधिकारी के स्वागत समारोह में उपस्थित ब्रजेश कुमार प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी सह प्रधान सहायक, संतोष कुमार प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी मुख्यालय कैमूर, संजय कुमार प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी कुदरा, धर्मेन्द्र कुमार प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी नुआव, अशोक कुमार प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी भभुआ, दीपक कुमार कार्यपालक सहायक, प्रदीप कुमार पासवान नजीर बाबू, जिला कल्याण कैमूर ददन गौड़, सुबाष राम, रवि कुमार, अनीश कुमार, अभिराज कुमार, विकास कुमार तिवारी, अभयानन्द द्विवेदी, उमाशंकर सिंह, सरोज कुमार और जिला के विकास मित्रों में जय शंकर राम,जिला समन्वयक (विकास मित्र) कैमूर, रमाकांत राम, जिला अध्यक्ष विकास मित्र संघ कैमूर, सरोज कुमार, सुनिल कु सुमन, संतोष कुमार,योगेन्द्र कुमार,उपेंद्र कुमार,सुनिल कुमार,अनिल कुमार,अनिष अबिराज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

संवाद सहयोगी: संजय मल्होत्रा