मोदी सरकार पर संयुक्त किसान मोर्चा ने खेती व लोकतंत्र पर हमला करने का आरोप लगाया है। चकिया में राष्ट्रीय आवाहन पर जुलूस निकालने के साथ धरना प्रदर्शन किया गया।
![]() |
जुलूस निकालते किसान नेता |
● ‘खेती बचाओ-लोकतंत्र बचाओ‘ नारे के साथ चन्दौली में किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन
चन्दौली/ चकिया। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा तीनों काले कृषि कानूनों की वापसी और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर जारी आंदोलन के सात माह पूरे होने और आपात काल के 46 वर्ष पूरे होने पर आयोजित ‘खेती बचाओं-लोकतंत्र बचाओ’ के राष्ट्रीय आवाहन पर चकिया बाजार में जुलूस निकालने के साथ गांधी पार्क में एक सभा आयोजित की गई।
धरना - प्रदर्शन में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर के तहत अखिल भारतीय किसान सभा,किसान महासभा,मजदूर किसान मंच, खेत मजदूर सभा, किसान विकास मंच ने खेती व लोकतंत्र को बचाने का संकल्प भी लिया।
![]() |
तीनों कृषि कानूनों को वापस ले मोदी सरकार |
संकल्प प्रस्ताव में कहा गया कि मोदी राज में आज देश में आपातकाल से भी बदतर हालत हो गई है। सरकार यूएपीए, रासुका, राजद्रोह जैसे काले कानूनों के जरिए असहमति की हर आवाज को कुचलने और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला कर रही है।
![]() |
पत्रक लेते अधिकारी |
आज स्थिति यह हो गई है कि दिल्ली हाईकोर्ट तक को कहना पड़ा कि इस सरकार ने आतंकवाद और सामान्य विरोध प्रदर्शन की बीच के फर्क को खत्म कर दिया है। देश में भयंकर बेराजगारी है, महंगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही दिन प्रतिदिन वृद्धि ने आम नागरिक के सामने आजीविका का संकट पैदा कर दिया है। हद यह है कि सैकड़ों किसानों की कुर्बानी और हर तरह की विध्न बाधाओं के बाद भी शांतिपूर्ण घरना कर रहे किसानों की जायज मांग को कारपोरेट हितों में लगी सरकार मानने के लिए कत्तई तैयार नहीं है।
ऐसे में देश में लोकतंत्र, खेती व सार्वजनिक सम्पदा की रक्षा के लिए बड़े पैमाने पर जन संवाद कायम करने का संकल्प प्रदर्शन में लिया गया।
![]() |
प्रदर्शन करते किसान |
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष परमानंद कुशवाहा, खेत मजदूर किसान सभा के वरिष्ठ नेता शुकदेव मिश्रा,किसान महासभा के प्रभारी अनिल पासवान,मजदूर किसान मंच के प्रभारी अजय राय,किसान नेता लालचंद यादव, रामनिवास पाण्डेय, शम्भू यादव, विजयी राम,तबरेज़ आलम, राजेंद्र यादव,रमेश चौहान, लालमणि विश्वकर्मा,रामबच्चन वनवासी ने विचार व्यक्त किए। जूलुस गांधी पार्क से शुरू होकर पूरे बाजार घुमकर तहसील में जाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया गया।
संवाद सहयोगी- अजय राय