यूपी: चन्दौली में बदहाल सड़क, सपाइयों ने गड्ढों में जमा पानी में की धान की रोपनी

यूपी: चन्दौली में बदहाल सड़क, सपाइयों ने गड्ढों में जमा पानी में की धान की रोपनी

चन्दौली जनपद के सड़कों की बदहाली व खराब स्थिति से आक्रोशित सपाइयों ने अलीनगर सकलडीहा मोड पर सड़क के गड्ढों में जमा पानी में धान रोपकर आक्रोश व्यक्त किया।

सड़क पर धान रोपते सपाई, फोटो-पीएनपी

चंदौली। जनपद के समस्त सड़कों की बदहाली व खराब स्थिति से आक्रोशित खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव व किसान नेता केदार यादव के नेतृत्व में अलीनगर सकलडीहा मोड पर सड़क के गड्ढों में जमा पानी में धान रोपकर आक्रोश व्यक्त किया।

इस दौरान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव ने कहा कि सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की समस्त सड़के गड्ढा मुक्त होगी। लेकिन प्रदेश की क्या बात करें जनपद की एक भी सड़क गड्ढा मुक्त नहीं हुई बल्कि गड्ढा युक्त हो गई।

 जिससे आए दिन दुर्घटनाए हो रही है। राहगीरों का चलना दूभर होता जा रहा है। बावजूद इसके सरकार द्वारा विकास का वादा करना जनता के साथ नाइंसाफी है। 

जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है आएदिन हत्या,अपहरण,बलात्कार की घटनाएं आम बात हो गई है। 

किसान नेता केदार यादव ने कहा कि धान का कटोरा कहे जाने वाले जनपद के किसान ही नहीं बल्कि आम जनमानस पूरी तरह त्रस्त हो चुका है। प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों के उत्पीड़न किया जा रहा है। 

यही नहीं सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। जनपद की सभी सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इससे विकास का दावा खोखला साबित हो रहा है।

 इस मौके पर प्रधान धीरज यादव, सभासद विनय यादव डब्बू, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप यादव, प्रधान निरंजन यादव,कृष्णा सिंह, प्रशांत पांडेय, अनीस मिश्रा, उपेंद्र फौजी, वासिद,नीरज पटेल, विनीत जयसवाल, मनोज मास्टर, श्यामसुंदर फौजी, रविकांत भारती, गुड्डू यादव,सूरज कुमार,रोहन सिंह,विपिन यादव आदि शामिल रहे।