धनेच्छा गांव के मुख्य मार्ग पर भीषण जल जमाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

धनेच्छा गांव के मुख्य मार्ग पर भीषण जल जमाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

कैमूर के धनेच्छा गांव के मुख्य मार्ग पर एक सप्ताह से जल जमाव था। मीडिया में खबर छपी, कोई सुनवाई नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सड़क जाम कर दिया।


दुर्गावती (कैमूर)। जनपद के धनेच्छा गांव के मुख्य मार्ग पर विगत एक सप्ताह से भीषण जल जमाव लगा हुआ था। जिसकी खबर अखबार में लगातार प्रकाशित हो रही थी, उसके बावजूद भी जब शासन प्रशासन के पदाधिकारियों ने जल जमाव निकासी करने के लिए कोई सुनवाई नहीं की।
 
जलजमाव निकलसी को हटाते अधिकारी

तब आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन सड़क को जाम कर दिया। इस जाम की सूचना मिलते ही शासन प्रशासन के लोगों का हाथ पांव फूलने लगा और तत्काल देर न करते हुए प्रशासनिक पदाधिकारी गण जेसीबी लेकर उक्त गांव में पहुंचे और जल निकासी की समस्या को तत्काल जेसीबी के द्वारा  शुरू कर दी। गांव की सड़क की खुदाई कर समस्या का हल निकाला गया, तब जाकर ग्रामीणों ने सड़क से जाम को हटाया।

सड़क जाम करते ग्रामीण

मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी लक्ष्मण सिंह, दुर्गावती प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार एवं दुर्गावती थाना अध्यक्ष संजय कुमार पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क से जाम को हटाया गया। उसके बाद प्रशासन के द्वारा जेसीबी मशीन से सड़क की खुदाई कर भीषण जलजमाव की निकासी कराया गया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।


बता दें कि स्थानीय ग्रामीणों ने उक्त गांव की समस्या को लेकर अखबार के माध्यम से लगातार शासन-प्रशासन को आन्दोलन करने की चेतावनी दी थी जब ख़बर छपने के बाद भी शासन प्रशासन के लोग संज्ञान नहीं लिया तो बाध्य एवं विवश होकर फोरलेन को जाम कर दिया।


 जाम करने के बाद ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा थी और सूचना मिलते ही शासन प्रशासन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर जलजमाव की समस्या को तत्काल निदान कराया है।

संवाद सहयोगी: संजय मल्होत्रा