सार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादवने कहा कि नफरत के पौधे लगाने वाले भाजपाई पर्यावरण के साथ भी खिलवाड़ करने से बाज आने वाले नहीं हैं।
![]() |
अखिलेश यादव, फाइल फोटो |
विस्तार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विश्व पर्यावरण पर भी भाजपा पर हमला बोल दिया। शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि नफरत के पौधे लगाने वाले भाजपाई पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करने से भी वाज आने वाले नहीं हैं। वे फाइलों में पेड़ लगाकर उन्होंने वृक्षारोपण को मजाक बना दिया है।
आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से सत्ता में आई है, पर्यावरण को सबसे अधिक क्षति हुई है। आज संकट के बादल मंडरा रहे हैं और प्रकृति का संतुलन बिगड़ता जा रहा है।
वातावरण में गर्मी बढ़ रही है और उपयोगी संसाधनों का अभाव हो रहा है तथा ऋतु चक्र में भी बदलाव सामने आ रहा है।