सार
सूबे में महिलाओं से गैंगरेप, छेड़खानी, लूटपाट जैसे अपराध कम होते नहीं दिख रहे हैं। यहां अपराध बढ़ता जा रहा है।
![]() |
फाइल फोटो |
विस्तार
रायबरेली। सूबे में महिलाओं से गैंगरेप, छेड़खानी, लूटपाट जैसे अपराध कम होते नहीं दिख रहे है। अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
एक मामला उत्तर प्रदेश में रायबरेली जनपद का सामने आया है, जहां अपराधी ने गैंगरेप एक पीड़ित युवती को कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी है।
पुलिस के मुताबिके उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद में महराजगंज के ककरिहा मजरे दौतरा अंतर्गत एक रेप पीड़िता युवती की कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी गई है।
इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह घटना उस समय घटित हुई जब आरोपी युवक जेल से छूटकर बाहर आया था। युवती की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
इस घटना के मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी जल्द पकड़ लिया जाएगा।