सार
वयोवृद्ध फ़िल्म अभिनेता दिलीप कुमार को रविवार की सुबह सांस लेने में दिक्कत होने के बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है।
![]() |
सोशल मीडिया फोटो |
विस्तृत
मुंबई। वयोवृद्ध फ़िल्म अभिनेता दिलीप कुमार को रविवार की सुबह सांस लेने में दिक्कत होने के बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है।
वयोवृद्ध सिने स्टार के आधिकारिक ट्विटर में बताया गया है कि दिलीप कुमार साहब को नियमित जांच के लिए गैर कोविड पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
आज उन्हें सुबह सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी, आप सभी कृपया उनकी सलामती के लिए दुआ करें। दिलीप साहब कई पुरस्कार से नवाजा गया है और उन्हें हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे महान अभिनेता के रूप में माना जाता है।
खबर स्रोत:न्यूज एजेंसियां