वर्ष 2022 में बहन मायावती को 5वीं बार मुख्यमंत्री बनाने को कमर कस ले बहुजन समाज: बुझारत राजभर

वर्ष 2022 में बहन मायावती को 5वीं बार मुख्यमंत्री बनाने को कमर कस ले बहुजन समाज: बुझारत राजभर

मुख्य अतिथि बुझारत राजभर ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा की सरकार बननी है, अभी से कमर कस लें। 

सकलडीहा विधान सभा सेक्टर -13 की बूथ कमेटी की बैठक में वक्ताओं ने किया आह्वान

सकलडीहा (चन्दौली)। बहुजन समाज पार्टी के विधान सभा सकलडीहा के सेक्टर-13 के बूथ कमेटी की बैठक दिनदासपुर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष की गई।


 बैठक में मुख्य अतिथि बुझारत राजभर(मुख्य सेक्टर प्रभारी), विशिष्ट अतिथि रघुनाथ चौधरी (पूर्व राज्य मंत्री,  वाराणसी व चंदौली मुख्य सेक्टर प्रभारी), तथा सुभाष चंद्र राम सेक्टर प्रभारी वाराणसी मण्डल सहित सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र के बूथ व सेक्टर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक की गई।

बूथ कमेटी की बैठक के मुख्य अतिथि बुझारत राजभर ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा की सरकार बननी है, अभी से कमर कस लें। इसके लिए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देना होगा। साथ ही बहन मायावती जी के पूर्व के मुख्यमंत्री कार्यकाल की खूबियों व नीतियों को जन-जन से चर्चा करनी पड़ेगी। 

श्री राजभर ने आगे कहा कि वर्तमान में चल रही भाजपा की सरकार जनविरोधी नीतियों के चलते देश व प्रदेश के गरीबों के साथ ही मध्यम वर्ग, व्यापारियों सहित सभी के विकास को काफी पीछे ढकेल दिया है। 

भाजपा सरकार में गरीब, मजदूर, नौजवान, किसान, व्यापारी और हर वर्ग अपने को छला महसूस कर रहा है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म सा हो गया है।

पूरे सूबे में जंगलराज जैसी स्थिति बन गई है। गरीबों, महिलाओं, किसानों पर हमले हो रहे हैं। इस तरह समाज में हो रही अराजकता, गुंडागर्दी ने हमें अखिलेश सरकार में हुए तांडव को याद दिला दी है। जिस तरह से यूपी के लोगों ने 2017 में सपा सरकार से मुक्ति पा ली थी, उसी तरह से अब भाजपा से भी लोग 2022 में मुक्ति चाहते हैं। 

उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि बहुजन हिताय- बहुजन सुखाय की नीतियों के बल पर 2022 के विधानसभा चुनाव की लड़ाई को जितने के लिए आगे आएं। बसपा सुप्रीमो  व पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती जी को 5वीं बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री की कमान सौंपने की भूमिका में खुद खड़े हों।

बैठक की अध्यक्षता बसपा जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार व संचालन सकलडीहा विधानसभा अध्यक्ष छोटू भारती ने किया। बूथ कमेटी की बैठक में मुख्य रूप से राजेन्द्र, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, शैलेश, नीरज पांडेय, अविनाश, सोहन राम, ऋषिकेश आदि ने भाग लिया।