डेहरी रेल सुरक्षा बल ने रेल अधिनियम के विभिन्न ने धाराओं में 50 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया।
डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। डेहरी रेल सुरक्षा बल ने शनिवार को रेल अधिनियम के विभिन्न ने धाराओं में 50 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया। रेल सुरक्षा बल के निरीक्षक मोहम्मद शाहिद खान ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आलोक में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न ट्रेनों के महिला कोच में सफर करने वाले 7 लोगों को, रेलवे परिसर क्षेत्र में गंदगी फैलाने वाले 31 लोगों को, अवैध रूप से खानपान की सामग्री बेचने वाले 9 लोगों के अलावे 3 किन्नरों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी अभियान में एसआई दिनेश प्रसाद, आरक्षी आरके सिंह, अखिलेश कुमार सहित कई आरपीएफ के जवान शामिल थे।