संजय मल्होत्रा को नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का कैमूर जिला सचिव बनाए जाने पर हर्ष

संजय मल्होत्रा को नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का कैमूर जिला सचिव बनाए जाने पर हर्ष

NJA की वर्चुअल मीटिंग में एबी न्यूज़ चैनल एवं पूर्वांचल न्यूज प्रिंट के जिला संवाददाता संजय मल्होत्रा को कैमूर जिला सचिव मनोनीत किये जाने पर लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
NJA के नवनियुक्त कैमूर जिला सचिव संजय मल्होत्रा, फ़ोटो-pnp

नवनियुक्त कैमूर जिला सचिव ने NJA पदाधिकारियों के प्रति जताया आभार

दुर्गावती (कैमूर)। नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन संगठन की वर्चुअल मीटिंग के दौरान कैमूर जिला का गठन किया गया।  जिसमें एबी न्यूज़ चैनल एवं पूर्वांचल न्यूज प्रिंट के जिला संवाददाता संजय मल्होत्रा को कैमूर जिला का सचिव बनाया गया है

 नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिंह के द्वारा कैमूर जिला पत्रकार संगठन में मल्होत्रा को सचिव बनने की खबर सुनते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर व्याप्त है। नवनियुक्त पदाधिकारी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है

 बता दें कि नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन संगठन राष्ट्रीय स्तर पर बहुत तेजी से चल रहा है जिसका गठन बिहार ही नहीं बल्कि देश के सभी राज्यों में उक्त संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया जा रहा है।

NJjA की वर्चुवल मीटिंग

 जहां कैमूर जिला का भी वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से बैठक कर गठन किया गया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रिय मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिंह के द्वारा किया गया । 

सर्वसम्मति से कैमूर जिला अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह को मनोनीत किया गया और श्यामसुंदर पांडेय को उपाध्यक्ष , अमित कुमार सिन्हा को उपाध्यक्ष , आनंद कुमार सिंह को उपाध्यक्ष और मनीष राज गौरव को महासचिव तथा संजय मल्होत्रा को सचिव बनाया गया है वर्चुअल मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता एवं राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सुमन बिहार प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर के साथ कई दिग्गज संवाददाता मौजूद रहे।