सार
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जन्म दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
![]() |
फोटो-बभनियांव गांव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस पर पौधरोपण करते भाजपाई। |
विस्तार
कमालपुर(चंदौली)। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जन्म दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में भाजपाइयों ने पीपल, आम सहित आधा दर्जन पौधे लगाने का काम किया।मौके पर पौधरोपण कर उसके संरक्षण का भाजपाइयों ने संकल्प लिया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए उतना ही मूल्यवान है।जितना कि हमें एक सांस लेने के लिए दूसरी सांस छोड़नी पड़ती है।वृक्ष हमें शुद्ध पानी जीवन देने व ऑक्सीजन देने का काम करते हैं।
आइए हम सभी मिलकर भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर पर वृक्ष लगाकर पर्यावरण बढ़ाने का काम करे।इसमें सबको आगे आकर अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है।तभी आने वाले समय में पर्यावरण के सन्तुलन को बनाया जा सकता है।सभी को अपने जीवन मे कम से कम 10 पौधे लगाकर उसकी देखभाल करना चाहिए।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश सिंह,जिला कार्यकारिणी सदस्य गणेश अग्रहरि, मण्डल मंत्री, विकास गुप्ता, सोनू गुप्ता आदि रहे।