राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ बिहार प्रदेश अध्यक्ष कुमार चंद्रभूषण तिवारी द्वारा देश के राजनीतिक पार्टियां एवं अफसरों की कारगुजारियों के प्रति असंतोष व्यक्त किया गया ।
![]() |
चंद्रभूषण तिवारी, फोटो:pnp |
भभुआ (कैमूर)। जनपद के कुदरा प्रखंड के पट्टी गांव स्थित राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ प्रदेश कार्यालय से राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ बिहार प्रदेश अध्यक्ष कुमार चंद्रभूषण तिवारी द्वारा देश के राजनीतिक पार्टियां एवं अफसरों की कारगुजारीयों के प्रति असंतोष व्यक्त किया गया ।
उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान स्थिति को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है अभी भी हम विदेशी शासकों के अधीन हैं। क्योंकि सत्ता जिसके हाथ में है, वह मनमानी कर रहा है।विपक्ष एवं जनहित से संबंधित कार्यो को रौंदा जा रहा है। जो की पहले राजतंत्र में विदेशी शासकों के द्वारा किया जाता था। वर्तमान में सत्ता दल के द्वारा वही किया जा रहा है।
अफसरों की स्थिति देखा जाए तो मन में जो आए वही करते हैं फिर भी कोई लगाम लगाने वाला नही ।वर्तमान में सरकारी दफ्तरों में लूट खसोट एवं रिश्वतखोरी का बोलबाला है।इसके बावजूद भी कार्य बिना समय के हो रहा है। आज के अफसरों का चरित्र दागदार हो चुका है।इसका मुख्य वजह अयोग्यता आरक्षण की बढ़ोतरी की वजह से योग्य अफसरों का नही होना हैं। दूसरी तरफ राजनीतिक पार्टियां जातियों में बांट कर अपने राजनीतिक रोटियां सेंक रही है एवं अपना उल्लू सीधा करने में लगा हुआ है
।यही नहीं पग पग पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है, जो लोकतंत्र के लिए बहुत ही बड़ा खतरनाक साबित होगा। इस देश के लोगों में हवस एवं लालच भरा हुआ है।जिसके वजह से महिलाओं के साथ जगह जगह अत्याचार हो रहा है। लोगों के अंदर पशुओं की प्रवृत्ति आ गई है। जो दूसरे की धन की ओर लालच भरी निगाहों से देख रहे हैं ।वर्तमान स्थिति को देखने से ऐसा महसूस हो रहा है कि हमारे देश में लोकतंत्र के नाम पर सत्ता पक्ष एवं अवसरों द्वारा सिर्फ गुण्डागर्दी किया जा रहा है।
संवाद सहयोगी-विनोद कुमार