भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है: अरुण पाण्डेय

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है: अरुण पाण्डेय

 भाजपा शिवसागर मंडल की बैठक में जिला महामंत्री चेनारी विधानसभा प्रभारी अरुण पाण्डेय ने कहा, यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है तथा वे पार्टी की रीढ़ हैं।

भाजपा शिवसागर मण्डल की बैठक

सासाराम (रोहतास)। जिला भाजपा कार्यालय में शिवसागर मंडल के कार्य समिति की बैठक मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। 


जिला महामंत्री चेनारी विधानसभा प्रभारी अरुण पाण्डेय ने संगठन का वृत्त लिया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है तथा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है।


 पार्टी में सामूहिक निर्णय होता है एवं सामूहिक प्रस्ताव पारित होते हैं। हमारी कमेटी बूथ तक है समीक्षात्मक बैठक पार्टी की सतत प्रक्रिया है। संगठन एवं जन सहयोग से इस वैश्विक महामारी में सभी को कोरोना वायरस का टीका दिलवाने में सहयोग करें एवं स्वयं अपने परिवार को भी टीका लगाएं।


 बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष राधा मोहन पाण्डेय शिवसागर मंडल प्रभारी राधेश्याम पाण्डेय, सुमित सिंह बिट्टू, विनोद कुमार सिंह,  छोटे लाल सोनी, नीरज कुमार मिश्रा, बेचन तिवारी, बबुआ चौबे, मुन्ना तिवारी, प्रिंस राज, सुदामा पाण्डेय,  हीरा तिवारी, रजनीकांत पाण्डेय, दिवाकर चौबे, विद्या भास्कर चौबे, रवि सिंह, जोखन साह, संतोष ओझा, शत्रुघन सिंह, विनोद कुमार पासवान, फूलमती देवी, किरण देवी, पिंकी देवी, रेखा देवी, लीलावती कुमार सहित कई अन्य मौजूद थे।