पूर्वांचल के चंदौली समेत पूरे देश भर में गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शिष्यों ने अपने गुरुओं की पूजा कर आशीर्वाद लिया।
![]() |
बाबा डंगरिया सरकार |
उदय कुमार राय, पूर्वांचल। चंदौली के सकलडीहा रेलवे स्टेशन स्थित बाबा डंगरिया सरकार के दरबार में हजारों भक्तों ने माथा टेक दर्शन पूजन किया। दिन भर प्रसाद वितरण का कार्य होता रहा। भक्तों की काफी भीड़ जुटी। भक्तजन सुबह से ही आने लगे थे।
यहां आस्था, श्रद्धा व सादगी के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया। भक्तों ने व्रत रखकर नित्य पूजा के साथ आरती भी किए। गुरुद्वारों में भी सुबह नितनेम के बाद कथा कीर्तन हुआ। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों में भी गुरु पूर्णिमा पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।
बाबा डंगरिया सरकार, अवधूत भगवान राम अभेद्य आश्रम, बहरवानी की कुटिया, बाबा कालेश्वर मंदिर, शनिदेव धाम बरठी समेत जिले भर में लोग मंदिरों में पहुंचे। इस मौके पर लोगों ने गुरु की आराधना, वंदन कर सुख-समृद्धि की कामना किए।