बिहार सरकार अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने विधानसभा क्षेत्र के महादलित बस्ती में सामुदायिक भवन एवं छात्र-छात्राओं के लिए खेल मैदान बनाने हेतु संकल्प लिया।
![]() |
बिहार सरकार अल्पसंख्यक मंत्री जमा खान |
विनोद कुमार राम, भभुआ (कैमूर)। चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के हाटा मध्य विद्यालय के प्रांगण में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के महादलित बस्ती में समुदायिक भवन बनाने एवं छात्र छात्राओं के लिए खेल मैदान बनाने हेतु संकल्प लिया।
श्री जमा खान ने कहा कि लघु जल संसाधन के अंतर्गत जल का व्यवस्था सभी किसानों को हित में करने के लिए मैं कटिबद्ध हूं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को बड़े पैमाने पर मजबूत किया जाएगा ताकि दूरदराज से आने वाले लोगों को उचित इलाज हो सके।
![]() |
कार्यक्रम में जुटी भीड़ |
उन्होंने अधौरा प्रखंड में मोबाइल टावरों को लगाने के लिए बल देते हुए कहा कि टावर के अभाव में मुख्यालय से लोगों को दूरभाष से वंचित रहना पड़ता है अधौरा प्रखंड में मोबाइल टावरों का व्यवस्था किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग द्वारा गांव गांव सड़क बनाने ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सड़कों को चिन्हित कर तत्काल बनाने का लक्ष्य प्रगतिशील मानसिकता रखने की जनता से अपील किया।
वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र कुमार भास्कर ने कहा कि चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं एवं गरीब गरीबों के लिए मंत्री जी को अधिक जिम्मेदार रहना होगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव सद्दाम, कबीर खान,जितेंद्र कुमार भास्कर, अशोक पटेल, बिकाऊ राम, हीरा यादव, मुन्ना गिरी, नथुनी राम, राम सूरत राम, शाहिद खान, नवशेर खान, मुखिया प्रभु नारायण सिंह, पारस सिंह पटेल, विजय शंकर सिंह आदि लोगों ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।