कैमूर के वरिष्ठ पत्रकार बागेश्वरी प्रसाद द्विवेदी को बिहार प्रदेश नेशनल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन का संरक्षक नियुक्त किए जाने पर हर्ष

कैमूर के वरिष्ठ पत्रकार बागेश्वरी प्रसाद द्विवेदी को बिहार प्रदेश नेशनल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन का संरक्षक नियुक्त किए जाने पर हर्ष

 नेशनल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन बिहार प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर ने कैमूर के वरिष्ठ पत्रकार बागेश्वरी प्रसाद द्विवेदी को बिहार प्रदेश का सरंक्षण घोषित किया है।

वरिष्ठ पत्रकार  बागेश्वरी प्रसाद द्विवेदी

 विनोद कुमार राम, भभुआ (कैमूर)।नेशनल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन बिहार प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर ने कैमूर के वरिष्ठ पत्रकार बागेश्वरी प्रसाद द्विवेदी को बिहार प्रदेश का सरंक्षण घोषित किया है। 


श्री द्विवेदी को नेशनल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन प्रदेश संरक्षक बनाए जाने से उनके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता पत्रकारों के हित की रक्षा एवं कर्मठता के आधार पर उन्हें पद से नवाजा गया है। 


कैमूर के स्थानीय पत्रकारों प्रसून कुमार मिश्रा, सुनील कुमार तिवारी, उदय कुमार शुक्ला, विनोद कुमार राम, आनंद कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह ने बागेश्वरी प्रसाद द्विवेदी को नेशनल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक बनाए जाने पर कहा है कि श्री द्विवेदी संगठन मजबूत करने का कार्य बखूबी रूप से निभाएंगे और पत्रकारों की एकता और अखंडता को संगठित रखने के लिए और उनकी समस्या के निदान हेतु अग्रसर भूमिका निभाएंगे।