बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। यह सब भाजपा में ही एक कार्यकर्ता को सम्मान मिल सकता है। भावना व संवेदना के शब्द नहीं होते हैं।
![]() |
फोटो-चखनिया गांव में सम्मान समारोह में बोलती भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह। |
उक्त बातें चखनिया गांव में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। यह सब भाजपा में ही कार्यकर्ता को सम्मान मिल सकता है। भावना व संवेदना के शब्द नहीं होते है।आज अपने गांव में आकर मन काफी भावुक हूँ।आपकी भावनाओं को देखते हुए मैं पूरी कोशिश करूंगी की आपके सम्मान को आगे ले जा सकू।पार्टी महिलाओं के लिए कार्य कर रही है।
महिलाओं को आगे ले जाने के लिए पार्टी ने अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं को लाने का काम किया है।मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से छुटकारा दिलाया गया।भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करती है।भारत पुनः अपने वैभव को पाने जा रही है। आज विश्व में भारत का नाम रोशन हुआ है।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रमेश राय, परमानन्द सिंह, ड़ा0 संजय सिंह, अजीत सिंह, संतोष बिन्द, अनिल सिंह झुंना, कामेश्वर राय, संजय उपाध्याय, बिनोद सिंह, गणेश अग्रहरि ,आलोक राय, भगवती तिवारी, विकास गुप्ता, राजू रतन आदि रहे।