पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोजपा संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
![]() |
चिराग पासवान, फोटो-सोशल मीडिया |
● कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार
डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोजपा संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
जिसकी जानकारी मिलते ही उनके पैतृक क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता शुभचिंतकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है।
बताया जाता है कि हुलास पांडेय पूर्व में बक्सर-भोजपुर के एमएलसी रह चुके हैं। साथ ही लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के सबसे करीबी माने जाते हैं। इसके अलावा बिहार के युवाओं के चहेता व गरीबों के हमदर्द बताए जाते हैं। कई दिग्गज नेताओं से मधुर संबंध होने के कारण कई अन्य दल के बड़े नेता भी हुलास पांडेय को अपनों की तरह मानते हैं। लोक जनशक्ति पार्टी में जारी संघर्ष के बीच जिस तरह से पटना में शक्ति प्रदर्शन हुआ। चिराग पासवान के हाथ मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाई है। उससे जिला व आसपास के लोगों में काफी खुशी है।
बुधवार को चिराग पासवान ने पत्र जारी कर हुलास पांडेय को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष मनोनीत किया है तथा विश्वास जताया है कि हुलास पांडेय की सक्रियता से पार्टी और मजबूत होगी।
बधाई देने वालों मे पार्टी नेता अमित पासवान, बीर केशवर पासवान, दरोगा पासवान, रामा शंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश राय, मनिष सिन्हा, जिला प्रवक्ता उमेश श्रीवास्तव के अलावे जय भारतीय सेवा संस्थान के विनय बाबा ने भी बधाई देते हुए इन्हें गरीबों असहाय के सच्चे मददगार बताते हुए शुभकामनाएं दी।
संवाद सहयोगी- संजय तिवारी