बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष मायावती ने आज आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत दिन- प्रतिदिन खराब होती जा रही है।
![]() |
बसपा प्रमुख मायावती |
ऋषिकेश कुमार की रिपोर्ट
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष मायावती ने आज आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत दिन- प्रतिदिन खराब होती जा रही है।
भाजपा ने भी समाजवादी पार्टी की तरह सत्ता का दुरुपयोग तथा गुंडई के बल पर ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता है।
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कभी भी स्वतंत्र निष्पक्ष नहीं हुए हैं, जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव में अभी शोर मचाने वाली सपा ने अपने कार्यकाल में गुंडई की अति कर दी थी।
उन्होंने कहा कि बसपा ने 1993 में सपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी लेकिन 1995 में हुए पंचायत चुनाव में सपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने बसपा को काफी परेशान किया। तत्कालीन फैजाबाद में बसपा की एक महिला नेता का अपहरण कर लिया गया इसके अलावा अन्य जगहों पर बसपा नेताओं को बुरी तरह मारा-पीटा गया।
इसे लेकर ही बसपा ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया। उन्होंने आगे कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा ने भी सपा का रास्ता अपनाया जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।