समाजवादी पार्टी ने 16 सूत्रीय मांगों के साथ किया प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी ने 16 सूत्रीय मांगों के साथ किया प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन

सपा ने यूपी में बढ़ती महंगाई, लचर कानून व्यवस्था, रोजगार की मांग और गन्ना बकाया मूल भुगतान समय से न करने के विरोध में 16 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना देने के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।

● पुलिस प्रशासन ने बुधवार से ही सपा कार्यकर्ताओं के घर पर ही नजर बंद करने का शुरू कर दिया था काम 

सकलडीहा/ चंदौली/ लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन किया प्रदेश भर के 75 जिलों में लगभग 350 तहसीलों पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, कुछ स्थानों पर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी होने की खबर है।

 चन्दौली में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव से पुलिस की नोंक- झोंक


यूपी के पूर्व सीएम व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के आह्वान पर गुरुवार को पंचायत चुनाव में हुए धांधली को लेकर सपा कार्यकर्ता तहसील पर धरना देने के लिए निकल रहे थे। इसी बीच उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई।

 पुलिस के रोके जाने से आक्रोशित खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव कार्यकर्ताओं के साथ धरना पर बैठ गए। वहीं शासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश के प्रत्येक तहसील मुख्यालयों पर जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में धांधली के विरोध में धरना देकर महामहिम राज्यपाल के नाम पत्रक सौंपने का कार्यक्रम पहले से ही तय था।

 लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा बुधवार से ही सपा कार्यकर्ताओं के घर पर ही नजर बंद करने का काम शुरू कर दिया। इसी के तहत खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव को भी बुधवार को घर पर ही नजर बंद कर दिया गया। 

गुरुवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ जैसे ही तहसील मुख्यालय के लिए कुच कर रहे थे ।कि भारी संख्या पुलिस ने इनको रोकने का काम किया।

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं व पुलिस से काफी नोकझोंक भी हुई। इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने धरने पर बैठ गए। बावजूद इसके पुलिस उनको गिरफ्तार करना चाही ।लेकिन सपा कार्यकर्ताओं के आगे प्रशासन की एक नहीं चली।बावजूद इसके इनके घर पर ही दर्जनों कार्यकर्ताओं को होम अरेस्ट किया गया।

 इस मौके पर सभासद विनय यादव डब्बू,अशोक यादव, ग्राम प्रधान निरंजन यादव, धीरज यादव धीरू, छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष प्रदीप यादव,रजत वर्मा, प्रिंस मिश्रा, सूरज कुमार ,वीरू रावत,विनीत जायसवाल,राजेश यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सकलडीहा तहसील पर विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के नेतृत्व में हुआ जोरदार प्रदर्शन

 समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन किया प्रदेश भर के 75 जिलों में लगभग 350 तहसीलों पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। 

इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, कुछ स्थानों पर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी होने की खबर है।

सकलडीहा में सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के नेतृत्व में सकलडीहा तहसील पर प्रदर्शन किया गया। 

इसके बाद 16 सूत्री एक ज्ञापन एसडीएम सकलडीहा को दिया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, राम उजागिर गोंड, चाखन यादव आदि लोग मौजूद रहे।