उप-मुख्यमंत्री ने रोहतास कैमूर के भाजपा कार्यकर्ताओं को किया वर्चुअल संबोधन में राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा की।
संजय कुमार तिवारी, सासाराम (रोहतास)। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण के क्रम में शनिवार को ई-चिंतन सत्र-4 के "राष्ट्रीय सुरक्षा" विषय पर उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का उद्बोधन रोहतास-कैमूर के कार्यकर्ताओं ने सुना।
इस वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रोहतास सुशील कुमार चंद्रवंशी, एवं संचालन आइ.टी.सेल संयोजक अभिषेक कुमार सिंह व धन्यवाद, समापन भाषण जिला कैमूर के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल ने किया।
मुख्य वक्ता के उद्बोधन से पहले प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी सह पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्युंजय झा ने इस प्रशिक्षण के उद्देश्य व महान नेता डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी व उनकी राष्ट्र के प्रति संवेदनाएं, नीतियां व सिद्धांत पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात मुख्यवक्ता उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा की नीति पर ठोस कार्य व कार्रवाई का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि पुलवामा जैसी आतंकवादी कार्रवाई पर सीमा से बाहर जाकर आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों पर स्ट्राइक किया गया, डिफेंस को उनकी जरुरत के सभी संसाधन उपलब्ध कराये गये जो जल,थल,नभ तीनों सेनाओं को 2014 से पहले 15-30 वर्षों से आवश्यकताएं और मांग थीं जिसे भाजपा की मोदी सरकार ने उपलब्ध करायी। पड़ोसी छोटे देशों की सुरक्षा, स्वायत्तता, आधारभूत संरचना एवं उनके कल्याणकारी विकास में भारत की मोदी सरकार ने समुचित सहयोग किया।
पड़ोसी राष्ट्र की विस्तारवादी नीति के अंतर्गत पूर्वोत्तर राज्यों बॉर्डर पर के अतिक्रमण पर पूर्ण सैनिक कार्रवाई कर उनके मंसूबे को ध्वस्त करते हुए सीमा पर अति आधुनिक आधारभूत संरचना विकसित कर अपनी भारतीय सीमा को मजबूत बनाते हुए किसी भी तरह के वाह्य आक्रमण की स्थिति में भारत की सैन्य आक्रामकता को मजबूती प्रदान करने का भाजपा की मोदी सरकार ने ठोस व दृढ़ काम किया है।
उपमुख्यमंत्री ने भाजपा के कैमूर व रोहतास जिला के पदाधिकारियों को व्यक्तिगत रुप से संबोधन कर उनके उत्साहवर्धन एवं गौरव प्रदान करने का काम किया।
इस वर्चुअल प्रशिक्षण में प्रमुखतः सम्मानित जिला प्रभारी रोहतास जितेन्द्र पांडेय, जिलाप्रभारी कैमूर राधामोहन पांडेय, जिलाध्यक्ष रोहतास सुशील कुमार चंद्रवंशी, कैमूर जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल,विधान पार्षद संतोष सिंह, पूर्व विधायक गण जवाहर प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, रिंकी रानी पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य त्रिविक्रम नारायण सिंह, रवि पासवान, राकेश सिन्हा, सुधीर सिंह, जिला महामंत्री शशिभूषण प्रसाद, विजय सिंह, अरुण पांडेय, जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल, डॉ.शरत् चंद्र संतोष, विवेक सिंह, हरेन्द्र चंद्रवंशी, अशोक साह, रेखा नागमणि, मंगलानंद पाठक, प्रकाश गोस्वामी, संजय तिवारी, प्रिंस राज, मुन्ना गुप्ता, जिलामंत्री सत्यनारायण पासवान, धीरज तिवारी, अमृता सिंह, गुलबासो पांडेय, आरती गुप्ता, अभिषेक सिंह, पंकज सिंह, सुधीर चंद्रवंशी, अरुण चौबे, रामायण पासवान, सरताज हुसैन, प्रभाकर तिवारी, बिट्टू सोनी, उदय पांडेय, नवीन चंद साह, कन्हैया सिंह, डॉ.नवीन नटराज सहित कई अन्य शामिल थे।