कोरोना योद्धा सम्मान समारोह 2021 का आयोजन मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कश्यप के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसका संचालन सूरज मेहता ने किया।
![]() |
सम्मान समारोह आयोजित |
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गान तथा दिप प्रज्वलित कर की गई। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने कोरोना माहमारी मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया बंधुओ को शाल एवं मोमेंटो देकर कोरोना योद्धा सम्मान 2021 से सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी के समय जिस तरह से मीडिया के साथियों ने विपरीत परिस्थिति में भी अपने साहस, कार्यकुशलता का परिचय देते हुए सभी घटनाओं को प्रकाशित करने तथा कोरोना महामारी से बचाव, जागरूकता हेतु सदैव अपनी तत्परता दिखाई यह अनुकरणीय है। समाज में ऐसे कम ही लोग मिलते है जो अपनी जान की परवाह किये वगैर अपना कर्तब्य निष्ठा पूर्वक निभाते है। उसमें मीडिया के साथियो का स्थान सर्वश्रेष्ठ हैं।
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा का निर्माण ही समाज के प्रति अच्छे कार्य करने वाले लोगो को प्रोत्साहित करने तथा गरीब, दलित, शोषित, पीड़ित को उनका हक दिलाने के लिये ही किया गया है। आगे भी यह मोर्चा इस तरह का कार्यक्रम करता रहेगा।
मौके पर बिनोद कश्यप, संजय कुमार, राजेश कुमार, प्रकाश चंद्रा, शशि मोहन गुप्ता, अरुण गुप्ता, सन्नी चौरसिया, गीता पांडेय, सांध्य श्रीवास्तव, शशि बाला कुशवाहा, रोहित गुप्ता, अंकित सोनी, राज कुमार, दिनेश साहू, विकास साहू, आकाश सिंह, प्रयाग गुप्ता, राजेश कुमार, श्याम सुंदर पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।