जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ व जनता दल यू नेताओं में आरसीपी सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर हर्ष

जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ व जनता दल यू नेताओं में आरसीपी सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर हर्ष

 बिहार के लोकप्रिय नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में कैबिनेट इस्पात मंत्री बनाए जाने पर कैमूर जिला जनता दल यू के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

कैबिनेट मंत्री रामचंद्र सिंह

चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ लक्ष्मण सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने दी बधाई

कैमूर ( भभुआ )। जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा के सांसद बिहार के लोकप्रिय नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में कैबिनेट इस्पात मंत्री बनाए जाने पर कैमूर जिला के जनता दल यू के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

 और लोजपा के नेता पशुपति कुमार पारस जी को केंद्र सरकार में कैबिनेट खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनाए जाने पर जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।  

हर्ष व्यक्त करने वालों में जेडीयू के जिलाध्यक्ष इसरार खान साहब, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार सिंह ,प्रदेश सचिव अनिल सिंह कुशवाहा, मोहम्मद करीम साहब, अजय सिंह पटेल ,भानु प्रताप सिंह ,अजय सिंह ,संजय गुप्ता ,उपेंद्र तिवारी, कंचन रातों, राजू सिंह पटेल, दिनेश राम, मुन्ना बिंद ,भगवानपुर के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, चैनपुर के प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह ,चांद के प्रखंड अध्यक्ष सतीश सिंह पटेल, भभुआ के प्रखंड अध्यक्ष लियाकत अंसारी, रामपुर के प्रखंड अध्यक्ष घूरा सिंह यादव ,कुदरा के प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह, मोहनिया के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, इत्यादि लोगों ने खुशी व्यक्त किए। 

इस दौरान जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ लक्ष्मण सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी डॉ राकेश कुमार ने कहा कि आरसीपी बाबू के नेतृत्व में पार्टी एवं संगठन मजबूत हुआ है उनके अथक प्रयास से जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ सहित सभी प्रकोष्ठ राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। सबका साथ सबका विकास के साथ जदयू निरंतर आगे बढ़ रहा है।

संवाद सहयोगी: राकेश कुमार