भारतीय जनता पार्टी कोचस नगर एवं ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक नगर अध्यक्ष केशव साह की अध्यक्षता में एवं ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के संचालन में संपन्न हुई।
![]() |
बैठक में भाग लेते भाजपाई |
कोचस (रोहतास)। भारतीय जनता पार्टी कोचस नगर एवं ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक नगर अध्यक्ष केशव साह की अध्यक्षता में एवं ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के संचालन में संपन्न हुई।
बैठक की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि दीप प्रजवलन एवं वन्देमातरम से हुई। स्वागत भाषण नगर अध्यक्ष केशव साह एवं ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने किया। इसके बाद नगर प्रभारी आईटी एवं सोशल मीडिया के जिला संयोजक अभिषेक सिंह ने नगर एवं मंडल का वृत्त लिया।
मंडल कार्यसमिति मे मुख्य अतिथि जिला महामंत्री अरुण पाण्डेय, जिला मंत्री एवं विधानसभा प्रभारी संजय तिवारी, जिला मिडिया प्रभारी प्रिंस राज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुनम श्रीवास्तव उपस्थित रहे। जिला मंत्री संजय तिवारी ने अधूरी मंडल कार्यसमिति, मोर्चा, प्रकोष्ठ, कमिटी को तत्काल को पूरा करने के लिए निर्देश दिया साथ ही साथ कार्यकर्ताओं के समस्या का निदान किया।
मुख्य अतिथि जिला महामंत्री अरुण पाण्डेय ने कार्यकर्ताओ के संबोधन में कहा कि आप सभी कार्यकर्ता मंडल के पार्टी की रीढ़ हैं। आप ही की बदौलत विधायक, सांसद और मोदी जी हमारे देश के प्रधानमंत्री है जिन्होंने भारत का पूरे विश्व में नाम रौशन किया।
पड़ोसी देशों से संबंध हो, राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला हो, मोदी जी ने भारत का सम्मान बढ़ाया।कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी नगर एवं मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित हुए।