पटना में गाँधी मैदान के कारगिल चौक पर 1999 के कारगिल युद्ध मे शहीद हुए वीर सपूतों के शहादत पर कैंडिल मार्च निकालने के साथ दो मिनट का मौन धारण कर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
● भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है कारगिल विजय दिवस: अर्जुन गुप्ता
संजय कुमार तिवारी, पटना । 22 वां कारगिल विजय दिवस के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता के नेतृत्व में पटना के गाँधी मैदान कारगिल चौक पर मोर्चा के दर्जनों साथियों के साथ 1999 के कारगिल युद्ध मे शहीद हुए वीर सपूतों के शहादत पर कैंडिल मार्च निकाल तथा दो मिनट का मौन धारण कर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मौके पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने कहा कि कारगिल की जंग में भारत को मिली सफलता को 22 साल हो गए हैं। भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। साल 1999 में कारगिल युद्ध में देश के वीर-जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी।
कारगिल विजय दिवस के मौके पर देशवासी अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता की रक्षा करने वाले वीर जवानों को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धाजंलि देते है। कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने अदम्य शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान के करीब 3 हजार सैनिकों को मार गिराया था। यह युद्ध 18 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़ा गया था।
इस युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों को कई बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तानी सैनिक ऊंची पहाड़ियों पर थे और हमारे वीर-जवानों को रात भर में चढ़ाई कर पहुंचना था। यह युद्ध 60 दिनों तक चला था और आखिर में पाकिस्तान को मुंह के बल गिरना पड़ा था।
इस मौके पर मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधानमहासचिव संजीव पाल राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश कुमार सिंह राष्ट्रीय महासचिव राकेश ठाकुर रवि कुमार राष्ट्रीय सचिव संजीव गुप्ता देवब्रत कुमार अवध बिहारी सिंह अनिल सिंह मुकेश कुमार ओम प्रकाश मिश्रा अंजू सिंह आतुल लोहानी सुजीत मिश्रा माला सिन्हा राजकुमारी देवी जय प्रकाश ठाकुर आदि उपस्थित थे।