भाजपा सासाराम ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

भाजपा सासाराम ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

भाजपा विधानसभा के सासाराम ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक में यह निर्णय हुआ कि 61 पदाधिकारियों की मण्डल की मूल कमेटी होगी।

बैठक में भाजपाई
सासाराम (रोहतास)। सासाराम  विधानसभा के सासाराम ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक महदी गंज में मंडल अध्यक्ष उमेश पाण्डेय की अध्यक्षता एवं उपाध्यक्ष  ब्रजकिशोर सिंह के संचालन में आयोजित की गई। 


सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि करते हुए वंदे मातरम के गान से शुरुआत की गई। विधानसभा प्रभारी जिला के उपाध्यक्ष अशोक साह ने संगठन का वृत लिया। मंडल में 61 की मूल कमेटी 1 अध्यक्ष, 6 उपाध्यक्ष , 2 महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष के साथ 20 महिला  जिसमें अनुसूचित जाति जनजाति से 4 सदस्य महिला होनी चाहिए। 


पदाधिकारी में 5 महिला पदाधिकारी जिसमें 2 अनुसूचित जाति जनजाति की होनी चाहिए। इसी तरह 7 मोर्चा मंडल स्तर पर हैं इसमें 21 सदस्य का टीम होगा। 4 प्रकोष्ट  है जिसमें 11 सदस्य टीम होगा। इस तरह से मंडल की कमेटी पूर्ण करके जिला को देना है, अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नवंबर तक अन्न कल्याण योजना के तहत लाभुकों को मुफ्त राशन प्रदान किया जा रहा है। 


इस योजना को सभी गरीबों के बीच पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन से आग्रह करता हूं कि यथाशीघ्र नए राशन कार्ड बनवाने हेतु काउंटर को खोला जाए जो अभी तक बंद है ताकि वंचित लाभार्थी जो इस के  योग्य हैं और जिन का राशन कार्ड नहीं है उन्हें राशन कार्ड बना कर प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना का लाभ दिया जा सके। 


बैठक में विनोद पासवान, रमेश तिवारी, बंशीधर सेठ, संध्या श्रीवास्तव, गीता पाण्डेय, महेंद्र सिंह, रेनू गुप्ता, अशोक गुप्ता, परमहंस सिंह, अक्षयवर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।