प्रधानों के अधिकार व अधिकारियों और कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई को तेज करना ही प्रधान संघ के अध्यक्ष बनने पर मेरा पहला कर्तव्य है।
● ग्राम प्रधानों की लड़ने को 24 घंटे रहेंगे तैयार : नवनियुक्त प्रधान संघ अध्यक्ष ई.अवधेश यादव ने कहा
चकिया (चंदौली)। प्रधानों के अधिकार व उनका अधिकारियों और कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई को तेज करना ही प्रधान संघ के अध्यक्ष बनने पर मेरा पहला कर्तव्य हैं! उक्त बातें आज आदित्य नारायण पुस्तकालय में जिला से प्रधान संघ के अध्यक्ष चकिया ब्लॉक का मनोनीत होने के बाद लगभग सतर प्रधान के सहयोग समर्थन मिलने के बाद चकिया ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्ष ई अवधेश यादव ने कहा!
उन्होंने कहा कि आज हमारे ब्लॉक में प्रधान के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा हैं! ब्लॉक में लगाए संविदा कर्मी हर काम में पैसा ले रहें हैं! हर फाईल पर पैसा लेकर ही काम कर रहें हैं उससे हमारे सभी प्रधान परेशान हैं! आवास का आवंटन भी सही तरीके से नहीं हो रहा हैं! प्रधान के सभी अधिकार के लिए हम लड़गे! सभी प्रधान के बातें हम सुनकर हम लड़ाई लड़गे! पिछले प्रधान जो गड़बड़ी की हैं उसकों भी हम अधिकारियों के समक्ष हम उठायेंगे और नये चुने हुए हम प्रधान को हम परेशान नहीं होनें देगें! गाँव में वन विभाग, लोकनिर्माण विभाग, और सिचाई विभाग के द्वारा मिलने वाले एन ओ सी लेने में दिक्कत में भी संगठन मदद करेंगा!
सोनहुल प्रधान पति लोकनाथ सिंह उर्फ निक्की द्वारा उठाये गए आवास आवंटन में भेदभाव को भी उन्होंने गम्भीरता से लिया और कहाँ कि इस सवालों पर भी सभी के सहयोग से आगे से हल निकाले जायेंगे! नयें प्रधान को संगठन की तरफ से कार्य शाला लगाकर बहुत सी योजना की जानकारी और विकास योजनाओं को अपने गाँव में खिच ले जाने के बारें में अपने वरिष्ठ प्रधान के सहयोग से यह काम होगा!
उन्होंने कहा कि आज हमकों लगभग सभी प्रधान का सहयोग व समर्थन मिला उसके लिए हम हमेशा ऋणी रहेंगे! वहीं निक्की सिंह, पिंकू पाण्डेय, शमशेर सिंह राणा, अतिक अहमद, सत्यप्रकाश गुप्ता, मुन्ना पाण्डेय, सी पी उपाध्याय, केशव सिह पटेल, विनय मोर्या, डाक्टर के के सिहं, आशतोष, ताजे भाई, दाऊ पटेल छोटे गुरू, यशवंत चौहान, राजेश बिन्द, मुकेश साहनी, सारांश केशरी, त्रिलोकी बिन्द, पप्पु बाबा, पप्पु यादव, राजाराम, सहित करीब सतर प्रधान के विशेष अभारी हैं जो मजबूती के साथ हमारे खड़े रहें!
संगठन के सभी पद के चयन और पद की जवाब देही निक्की सिंह, पिकुं पाण्डेय, यशवंत चौहान, इसहुल प्रधान सहित करीब सात लोगों को दी गयी है जो चयन कर अगले प्रधान संघ की बैठक में रखेंगे! उसके लिए 89 प्रधान से राय लेकर ही घोषणा होगा!
आज सबसे पहले गणेशपुर के वरिष्ठ प्रधान मंगल बिन्द जी ने अपने संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष को पहला माला पहनाकर आशिर्वाद दिया उसके बाद शमशेर सिंह राणा, डाक्टर के के सिंह, राजेश सिंह पटेल, पिंकू पाण्डेय सहित सभी प्रधान, प्रधान पति ने माला पहनाकर आशिर्वाद दिया! अंत काफी मेहनत करने वाले सोनहुल प्रधान पति निक्की सिंह ने सभी प्रधान को धन्यवाद और अपने अध्यक्ष को आगाह किया कि आप प्रधान के अधिकार व कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ लड़गे नहीं तो आपको प्रधान अध्यक्ष पद छोड़ना होगा! जिस आगाह को चकिया ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष ने स्वीकार किया!