चकिया नगर पंचायत के वार्ड नम्बर छह में छत पर झाड़ू लगते समय हाईटेंशन तार के चपेट में आने से 10 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।
![]() |
सांकेतिक फोटो |
चन्दौली/चकिया। नगर पंचायत चकिया के वार्ड नम्बर छह में छत पर झाड़ू लगते समय हाईटेंशन तार के चपेट में आने से 10 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। वह मुंबई से नानी के यहां आयी हुई थी। इस घटना से परिजनों के कोहराम मच गया है।
जानकारी के मुताबिक जनपद के नगर पंचायत चकिया के वार्ड नम्बर 6 सिविल लाइन पूर्वी स्थित मनीष राजभर के मकान के समीप गुजरी 11 हजार लाइन के चपेट में आने से छत पर झाड़ू लगाते समय 10 वर्षीय निशा नामक निवासी मुम्बई की मौत हो गई। वह अपने नानी के यहां राखी बांधने चकिया आई हुई थी।
इसकी सूचना लोगों ने विद्युत विभाग को दे दिया। वहीं इस हादसे को लेकर परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी होने पर तहसीलदार चकिया तथा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है।