बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस पर बोला हमला, अपने उत्तराधिकारी को लेकर कही बड़ी बात.. बताया कौन होगा उत्तराधिकारी?

बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस पर बोला हमला, अपने उत्तराधिकारी को लेकर कही बड़ी बात.. बताया कौन होगा उत्तराधिकारी?

बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हमला बोलते हुए कांग्रेस को कमजोर पार्टी बताया। अपने उत्तराधिकारी को लेकर भी कह दीं बड़ी बात।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, फाइल फोटो
 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश का चुनाव नजदीक आते ही सियासी हमले तेज हो गए हैं। कांग्रेस द्वारा जारी बुकलेट पर आज प्रतिक्रिया स्वरूप एक प्रेस कांफ्रेंस में बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कांग्रेस पर खूब हमला बोला। कहा, देश व प्रदेश में कांग्रेस का वजूद खत्म हो गया है। स्थिति यह है कि रैलियों में भाड़े के लोगों को बुलाकर भीड़ जुटाई जाती है।


उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का यही कल्चर हो गया है। कांग्रेस एक नहीं दो-चार जितनी चाहे बुकलेट जारी करे अब यूपी की जनता उनकी झूठी बातों में नहीं आने वाली है।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती कांग्रेस पर हमला करती रहीं। उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियों पर भी तंज कसा। कहा, कांग्रेस को खुद पैसे देकर प्रत्याशियों को चुनाव लड़वाना पड़ता है।


 बसपा सुप्रीमो ने कहा की कांग्रेस का अब जनाधार खत्म हो गया है। कांग्रेस द्वारा जारी चुनावी बुकलेट पर अपनी प्रतिक्रियता देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपना घर ठीक करना चहिए।


 उसके बाद दूसरों को नसीहत देने की सोचनी चाहिए। आगे कहा कि कांग्रेस को बीएसपी का गलत प्रचार बंद करना होगा। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए छटपटा रही है। देश और प्रदेश में अपनी दुर्दशा के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेदार है। 


बता दें कि कांग्रेस ने अपने बुकलेट में बीएसपी का दुष्प्रचार किया था, इसके बाद से बसपा सुप्रीमो कांग्रेस के प्रति काफी आक्रोशित दिख रहीं थीं।


बीएसपी के उत्तराधिकारी के सवाल पर क्या बोली मायावती ? यहां पढ़ें..


एक फिर उठा बीएसपी में उत्तराधिकारी का मुद्दा उठ गया। मायावती का कहना है कि अभी वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और पार्टी का संचालन बखूबी कर सकती है, समय आने पर बीएसपी दलित वर्ग से ही अपना उत्तराधिकारी घोषित करेगी।


आगे कहा कि अभी उत्तराधिकारी का कोई मसला नहीं है। मुझे अभी उत्तराधिकारी की जरूरत नहीं है और जब भी बसपा के उत्तराधिकारी का चयन करना होगा तो वह दलित वर्ग से होगा। किसी को कोई भ्रम पालने की जरूरत नहीं है, वह अभी पार्टी चलाने में सक्षम हैं।


बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा की कांग्रेस की नौटंकीबाजी से काम नहीं चलने वाला है। उन्होंने चुनावी घोषणा पत्र को लेकर कहा की बीएसपी कभी भी चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं करती है। पार्टी काम में विश्वास करती है। उन्होंने अपने कार्यकाल को खूब सराहा। 


कहा- हमारे लोग गुमराह ना हो, जैसे ही यूपी में चुनावी संग्राम तेज़ होगा राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे के आरोप- प्रत्यारोप में जुट जाएंगी। वार भी होगा और पलटवार भी होगा। जिस तरह से मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोला, उनके जवाब में कांग्रेस नेता उदित राज कूद पड़े।