शिवपाल सिंह यादव भतीजे अखिलेश को 2022 में बनाएंगे मुख्यमंत्री, गठबंधन को सपा के समक्ष रखी शर्त

शिवपाल सिंह यादव भतीजे अखिलेश को 2022 में बनाएंगे मुख्यमंत्री, गठबंधन को सपा के समक्ष रखी शर्त

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा सम्मान से बुलाए तो वापस चले जाएंगे। पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

 शिवपाल व भतीजे अखिलेश यादव, फाइल फोटो:pnp

उत्तर प्रदेश/पीलीभीत। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा किसानों की बात करती है, मगर पीलीभीत में ही चार गन्ना मिलों के ऊपर किसानों का 254 करोड़ रुपये बकाया है। 

किसान वसूली के लिए कभी अधिकारी तो कभी नेताओं के चक्कर लगाना पड़ पड़ता है। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि पीएम मन की बात करते हैं, मगर वह दूसरों के मन की बात नहीं सुनते हैं।

सपा सरकार में रिश्वत मांगने की नहीं पड़ती थी अधिकारियों की हिम्मत

उन्होंने कहा कि चौतरफा भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जब सपा की सरकार थी रिश्वतखोरी का नामोनिशान नहीं था, आज स्थिति यह है कि कल जो दरोगा ₹500 रिश्वत लेते थे, अब उसकी मांग 5000 हो चुकी है।

समाजवादी पार्टी की सरकार में बड़े-बड़े अधिकारी भी कार्यकर्ताओं की बात सुनते थे, आज तो बीजेपी के सांसद की भी कोई बात नहीं सुनता है। जब सपा का शासन था तो ब्लॉक अध्यक्ष से भी कोई उच्चाधिकारी रिश्वत मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था। आज महंगाई और भ्रष्टाचार का बोलबाला दिख रहा है। 

मुझे 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है

समाजवादी पार्टी हमें सम्मान से बुलाएगी तो उसका समर्थन करेंगे, क्योंकि मेरी पहली प्राथमिकता समाजवादी पार्टी है। वह वापस बुलाती है तो वापस भी चले जाएंगे। मुझे 2022 में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बनाना है। उन्होंने मंच से समाजवादी पार्टी को वोट देने की अपील किया और कहा प्रसपा वहीं प्रत्याशी उतारेगी जहां पार्टी को जीतने की उम्मीद होगी। 

बीजेपी से मुझे कई बार आया बुलावा, मैं समाजवादी हूं

आगे कहा कि बीजेपी द्वारा मुझे कई बार बुलावा आया। मैंने कहा- मैं समाजवादी हूं और समाजवादी ही बन कर रहूंगा। जब हमारी पार्टी के विधायक जीत आएंगे तब तय होगा कि वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री कौन होगा?