सवारी बैठाने के दौरान जाम लगने से गुस्साए चौकी इंचार्ज ने एक ई-रिक्शा चालक को इतनी तालिबानी सजा दी कि उसे बलरामपुर हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा।
![]() |
सांकेतिक फोटो, pnp |
लखनऊ। सवारी बैठाने के दौरान जाम लगने से गुस्साए चौकी इंचार्ज ने एक ई-रिक्शा चालक को इतनी तालिबानी सजा दी कि उसे बलरामपुर हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा।
यह मामला है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र का। खबर है कि हसनगंज के खदरा का रहने वाला ई-रिक्शा चालक ने चौक इलाके में रोक दिया, जिससे सड़क पर जाम लग गया। तभी से इस जाम से नक्खास चौकी इंचार्ज संजय गुप्ता इतना गुस्साए की अपना आपा खो दिए।
जिसका परिणाम हुआ कि ई-रिक्शा के चालक को तालिबानी सजा देनी शुरू कर दी। जिससे वह मरनासन्न हालत में पहुंच गया। उसके शरीर पर जगह-जगह घाव के निशान हो गए हैं।
उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। ई-रिक्शा चालक के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है।