लोजपा की आशीर्वाद यात्रा 28 को, बैनर झंडे गेट से पटा सासाराम

लोजपा की आशीर्वाद यात्रा 28 को, बैनर झंडे गेट से पटा सासाराम

 जिले के 19 प्रखंडों का दौरा कर सभी प्रखंड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बिहार में सबसे आगे रोहतास को बनाने में लगे हुए हैं।

 चिराग पासवान, फ़ोटो-pnp

रोहतास/ सासाराम। लोजपा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कड़ी मेहनत कर जिले के 19 प्रखंडों का दौरा कर सभी प्रखंड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए अथक प्रयास कर बिहार में सबसे आगे रोहतास को बनाने में लगे हुए हैं। 


डेहरी से सुअरा, अमरा तलाब, सासाराम, शिवसागर, खुरमाबाद तक बैनर झंडा गेट से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जमुई सांसद चिराग पासवान के आशीर्वाद यात्रा के स्वागत में किया गया है।


यहां रोहतास की ऐतिहासिक धरती पर जोरदार स्वागत की तैयारी की गई है। 10 बजे दिन में डिहरी मार्ग से रोहतास की धरती पर प्रवेश करेंगे। सभी महान महापुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जिला कार्यालय बुद्धा होटल में 2:00 बजे दिन में पत्रकार बंधुओं से प्रेस वार्ता करने के पश्चात कैमूर के लिए प्रस्थान करेंगे। जिले के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं सदस्य इस यात्रा को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान भी कर रहें हैं।