ट्रेंनिग का नाम, 'प्रशिक्षण से पराक्रम कांग्रेस विजय सेना' रखा गया है। यूपी में 100 दिन, 700 कैम्प व 2 लाख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को ट्रेंनिग दिया जाएगा।

प्रशिक्षण की तैयारी में कांग्रेसजन, फोटो-pnp
चन्दौली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 आते ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। इस चुनाव में अपनी विजय फतह करने के लिए कार्यकर्तओं व पदाधिकारियों को ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी है।

इस ट्रेंनिग का नाम, 'प्रशिक्षण से पराक्रम कांग्रेस विजय सेना' रखा है। यूपी में 100 दिन, 700 कैम्प व 2 लाख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ को ट्रेंनिग दी जाएगी।
धान के कटोरे में फिर लह-लहायेगी कांग्रेस की फसल!
था। धीरे-धीरे कांग्रेस चंदौली जनपद में कांग्रेस अपने पुराने फार्म में लौट रही है। रविवार को यहां ट्रेनिंग शुरू हो गया।
प्रशिक्षण में कांग्रेसजन काफी दिखे उत्साहित
रविवार को चन्दौली जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण को लेकर कांग्रेसजनों में काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। प्रशिक्षण लेने वालों में सबसे अधिक युवा वर्ग दिखा, जो गांव की गलियों में दौड़ लगाकर 2022 के चुनाव का फतह करेंगे।
![]() |
3 बुक 1 झोला ट्रेनिंग में कार्यकर्ताओं को दिया गया
किताबें-
1. भारत व भारतीयता के खिलाफ आरएसएस व भाजपा
2. किसने बिगड़ा उत्तर प्रदेश का माहौल?
3. हम कांग्रेस के लोग दुष्प्रचार व सच
झोला- एक झोला जिस पर लिखा है- "परिवर्तन ही संकल्प, कांग्रेस ही विकल्प"
उपर्युक्त एक झोला में तीन बुक व कुछ सादा पेपर प्रशिक्षण लेने वाले कार्यकर्ताओं को दिया गया। प्रशिक्षण में कांग्रेसजनों को पार्टी की नीतियों व विचार को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया गया। एक ऐसा संकल्प जो गांव-गांव जाकर भाजपा के तानाशाही रवैये को बताया जाएगा। भाजपा की जन विरोधी नीतियों व उनका झूठ सबके सामने हो सके। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस जनों ने भाग लिया। जिनमें मुख्य रूप से जिला प्रभारी, सचिव, ब्लॉक अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष को ट्रेनिग दी गई।
प्रशिक्षण में Covid-19 प्रोटोकॉल का पालन होता दिखा
प्रशिक्षण में कोरोना गाइड लाइन का सभी प्रकार से पालन होता दिख रहा था। कांग्रेस कार्यकर्ता एक-एक हाथ की दूरी बनाए हुए थे। सभी मास्क लगाए हुए थे।
प्रशिक्षण लेता एक सेक्टर अध्यक्ष ने क्या कहा मीडिया से ?
वैसे प्रशिक्षण को लेकर किसी भी व्यक्ति को मीडिया से बतलाने की इजाजत नहीं है। फिर भी एक सेक्टर अध्यक्ष ने ऑफ दी रिकॉर्ड बातचीत में कहा कि
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी जी ने निर्देश दिया है की हर गांव में छोटे से छोटे व्यक्ति, मजदूर, किसान, व्यापारी के घर जाकर उनकी क्या समस्या है उनको किस चीज की ज्यादा आवश्यकता है। उनको किस लोगों का दबाव है। इसमें किसी जाति से मतलब नहीं है। किसी भी जाति से हो पर जितनी छोटी जाति का उन सबका आदर सम्मान करेंग। उन्हे अपने साथ रखें , हर मंच पर उनका सम्मान करें।