खजुरा पंचायत में सेनेटाइजेशन एवं मास्क खरीद में 3 लाख 48 हजार का खर्च दिखाया, पर किसी को नहीं मिला लाभ

खजुरा पंचायत में सेनेटाइजेशन एवं मास्क खरीद में 3 लाख 48 हजार का खर्च दिखाया, पर किसी को नहीं मिला लाभ

जुलाई एवं अगस्त महीने में दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के खजुरा पंचायत में 3 लाख 48 हजार 330 रुपये मास्क व सैनिटाइजेशन मद से निकासी हुई है।

सांकेतिक फोटो


दुर्गावती (कैमूर)। बिहार में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले जुलाई एवं अगस्त महीने में दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के खजुरा पंचायत में 3 लाख 48 हजार 330 रुपये मास्क व सैनिटाइजेशन मद से निकासी हुई है। मगर यहां किसी को लाभ नहीं मिला है। इसमें भारी संख्या में घोटाले की गंध आ रही है। 

भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि इसमें 2 लाख 42 हजार 550 मास्क तथा 1 लाख 5 हजार 780 सैनिटाइजेशन के छिड़काव पर का खर्च दिखाया गया है।

 वहीं खजुरा पंचायत में 1 लाख 26 हजार लोहिया स्वच्छ योजना के मद में पैसे की निकासी की गई है। इस पंचायत में लाखों रूपए सैनिटाइजेशन व मास्क पर हुए खर्च की जानकारी होने पर यह भारी रकम ग्रामवासियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

क्या कहते हैं खजुरा पंचायत के ग्रामीण

यहां के रहने वाले राकेश राम, विजय बहादुर राम, संतोष राम, सुमंत राम, राजू राम, मनोज कुमार, शिवकुमार राम आदि ने बताया कि मास्क और सैनिटाइजर का वितरण नहीं हुआ है और जबकि उक्त मद से पैसे की निकासी कर ली गई है। ग्रामीणों ने सरकार से इसकी जांच कराए को मांग की है।


 बताते हैं कि यहां मास्क वितरण की बात तो दूर सैनिटाइजर का छिङकाव भी नहीं कराया गया है। कोरोना काल के समय क्षेत्र में लोगों को मास्क भी  वितरित नहीं हुआ है।