इलिया पुलिस ने पिक अप वाहन बीआर 24 जीसी 0840 पर लदे चार गोवंश सहित तीन तस्करों को धर दबोचा। ये सभी बिहार प्रान्त के रहने वाले हैं।
![]() |
सांकेतिक फ़ोटो सोशल मीडिया, pnp |
चन्दौली/इलिया। जनपद की इलिया पुलिस द्वारा गोवंश पशु तस्करों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत शुक्रवार को उपनिरीक्षक दीपनारायण आर्य ने अपने सहयोगियों के साथ वाहन चेकिंग के दौरान एक पिक अप वाहन बीआर 24 जीसी 0840 पर लदे चार गोवंश सहित तीन तस्करों को धर दबोचा। ये सभी बिहार प्रान्त के रहने वाले हैं।
पकड़े गए पशु तस्कर
1- भानु प्रताप सिंह, निवासी पैहरचा, थाना चांदपुर, जनपद भभुआ कैमूर, उम्र 35 वर्ष।
2- रोहित कुमार, ग्राम महदाईच, थाना चांदपुर, जनपद भभुआ कैमूर, उम्र 20। 3- राजू निवासी महदाईच, थाना चांद, जनपद कैमूर भभुआ, उम्र 26 वर्ष ।
बरामदगी विवरण:
1. एक बैल, एक गाय, एक बछड़ा व एक बछिया।
2.एक पिकअप BR-24,GC-0846.
गिरफ्तार करने वाली टीम:
थाना पुलिस टीम में इलिया उप निरीक्षक दीपनारायण आर्य के अलावा कांस्टेबल साजन कुमार, रणविजय, विमल चंद तिवारी, रवि रंजन रमेश यादव और सुशील व सुग्रीव कुमार चौरसिया।