भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने पूरे देश में नई पहचान बनाई

भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने पूरे देश में नई पहचान बनाई

 बिहार के कैमूर जिला के ग्रामीण क्षेत्र में जन्म लेने वाली भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने पूरे देश में एक अलग अपनी पहचान का छाप छोड़ी है।

भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर

विनोद कुमार राम, भभुआ। बिहार के कैमूर जिला के ग्रामीण क्षेत्र में जन्म लेने वाली भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने पूरे देश में एक अलग अपनी पहचान का छाप छोड़ी है।


 कैमूर के नेहा सिंह राठौर कानपुर विश्वविद्यालय से बीएएसी के डिग्री लेने के  बाद भोजपुरिया में अश्लील गानों की बड़े पैमाने पर प्रचलन था। नेहा सिंह राठौर भोजपुरी अश्लीलता को समाप्त करते हुए उन्होंने बेरोजगारी, दहेज प्रथा, कोरोनावायरस के कहर,किसानों की हित के लिए एवं जनप्रतिनिधियों की भूमिकाओं के लिए बड़े पैमाने पर जोरदार रूप से अपनी गीतों को अपनी सुरुलिया आवाजों को बुलंद किया।


 नेहा सिंह राठौर भारत के नामी-गिरामी राजनीतिक हस्ती रखने वाले नरेंद्र मोदी, आदित्य नारायण योगी, बिहार के तेजस्वी प्रसाद यादव एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई गणमान्य के विषय में अपनी सुरीली आवाज ओ को जनता के बीच में  जन भावनाओं को कुरेदने का कार्य किया। 


जब नेहा सिंह की मां की तबीयत खराब हो गई थी तो सदर अस्पताल भभुआ के प्रांगण में अपने दर्द को रोक न सकी और उनका आंसू छलका पड़ा। नेहा सिंह राठौड़ अपनी मजबूत इरादा रखते हुए वेवाक तरीके से जनता के बीच भोजपुरिया में अश्लीलता को समाप्त कर एक नया जनादेश देने का कार्य किया। 


आज बिहार में बड़े पैमाने पर भोजपुरिया में अश्लील गानों का  प्रचलन बढ़ा है। लेकिन कैमूर के बेटी भोजपुरिया की मर्यादा बताते हुए पुराने रीति-रिवाजों को पुनः स्थापित करने का कार्य बखूबी  रूप से किया है। नेहा सिंह राठौर को भोजपुरिया का मर्यादा बचाने के लिए लंबे अरसे से याद किया जाएगा।